Patna

SDPO के पास 80 करोड़, गर्लफ्रेंड के नाम जमीन खरीदी:चाय बगान का मालिक बना

पटना.किशनगंज के SDPO गौतम कुमार और सहरसा डीआरडीए के निदेशक वैभव कुमार के पटना, पूर्णिया, सहरसा और मुजफ्फरपुर स्थित 6-6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में दोनों अधिकारियों के पास आय से अधिक करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान इन ठिकानों से EOU की टीम ने 84 लाख रुपए कीमत के 600 ग्राम सोने के गहने, 2.50 रुपए चांदी के गहने के अलावा करीब 80 करोड़ के जमीन-जायदाद और मकान के कागजात मिले हैं।गौतम की अवैध कमाई में शामिल उसकी पत्नी रूबी, सास पूनम देवी और पूर्णिया में रहने वाली उसकी महिला मित्र भी शमिल है। इन तीनों पर भी केस दर्ज किया गया है। गौतल मूल रूप पूर्णिया के इंदिरानगर के हाउसिंग कालोनी, नाला रोड के रहने वाले हैं। पटना के मुन्ना चक में भी आलीशान मकान है।

 

1994 में दरोगा से करियर शुरू करने वाले गौतम कुमार हमेशा पैरवी के दम पर सीमांचल में तैनात रहे। EOU को उनके शराब, कोयला, लॉटरी और सुपारी तस्करों से संबंध होने के सबूत मिले हैं।

 

SDPO के यहां क्या क्या मिला

SDPO की महिला मित्र और निदेशक के ‘ट्रस्ट’ से करोड़ों का खेल

84 लाख के 600 ग्राम सोने के गहने और 2.50 लाख की चांदी।

करीब 80 करोड़ के जमीन के दस्तावेज।

पूर्णिया में 2.5 करोड़ का आलीशान मकान।

थार और क्रेटा समेत 4 गाड़ियां।

विदेशी घड़ियों के शौकीन।

विधायक के साथ चाय बागान, नोएडा में फ्लैट

जांच में पता चला है कि एसडीपीओ गौतम कुमार पहले भी अररिया में अवैध वसूली करते हुए निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं। चर्चा है कि उन्होंने पूर्णिया के एक विधायक के साथ सिलीगुड़ी में चाय बागान खरीदा है। इसके अलावा नोएडा और गुरुग्राम के डीएलएफ में भी उनके फ्लैट और निवेश की बात सामने आई है। ईओयू अब उनके 1994 के भर्ती रिकॉर्ड की भी जांच कर सकती है। उसकी संपत्ति सिलिगुड़ी, गंगटोक में भी है।

 

 

सहरसा डीआरडीए के निदेशक वैभव कुमार ने अपने बेटे के नाम पर आईटीआई और ट्रस्ट खोल रखा है। 2013 बैच के वैभव ने अवैध कमाई को सफेद करने के लिए पिता के नाम पर चैरिटेबल ट्रस्ट बना रखा है।

 

नाबालिग बेटे के नाम पर मुजफ्फरपुर में आईटीआई कॉलेज भी है। उनकी पत्नी के खाते में 20 लाख जमा हैं। वैभव कुमार ने 2016 से 2025 के बीच पटना और मुजफ्फरपुर में 16 प्लॉट खरीदे हैं। रेड में मुजफ्फरपुर और सहरसा में 10 करोड़ की जमीन के दस्तावेज, टाटा नेक्सन समेत दो कारें और एसबीआई का एक लॉकर मिला है जिसे फ्रीज कर दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!