Patna

अब सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर भी छात्रों को पढ़ाएंगे,हर दिन दो से तीन क्लास लेंगे

पटना.बिहार के सरकारी स्कूलों में नियुक्त प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षकों को भी अब पढ़ाना होगा। वे मिड-डे मील, डीईओ कार्यालय और प्रशासनिक कार्य के नाम पर इससे बच नहीं सकेंगे। छात्रों को नहीं पढ़ाने पर काम में लापरवाही मान कार्रवाई की जाएगी।प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक हर दिन दो से तीन क्लास लेंगे। इसकी एक रिपोर्ट तैयार करनी होगी। उसमें हर दिन पढ़ाने वाले प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक का नाम, पढ़ाया गया विषय, छात्रों की संख्या आदि जानकारी रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह रिपोर्ट प्रखंड, जिला शिक्षा कार्यालय के साथ ही प्रदेश मुख्यालय में देनी होगी। इसके आधार पर ही सर्विस रिकॉर्ड बनेगा। जानकारी के मुताबिक 90 फीसदी स्कूलों में प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक छात्रों को नहीं पढ़ाते हैं। स्कूलों में मानक के मुताबिक नियुक्ति का आंकड़ा कागज पर तो पूरा हो जाता है, लेकिन शिक्षकों की कमी रह जाती है। इसको ध्यान में रखकर ही प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षकों को भी पढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

 

निरीक्षण कर्मी भी पढ़ाएंगे

 

 

स्कूल का निरीक्षण करने वाले कर्मी भी छात्रों से सवाल-जवाब करने के साथ ही कुछ देर तक पढ़ाएंगे। इससे स्कूलों में छात्रों के वास्तविक पढ़ाई की जानकारी मिलेगी। वे सही रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को देंगे। इसके आधार पर छात्रों को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। इससे शिक्षक और छात्रों दोनों को फायदा होगा।

 

बच्चों को नहीं पढ़ाने के बहाने क्या-क्या

बीईओ, डीईओ कार्यालय में मीटिंग में जाना।

मिड-डे मील, पोशाक, साइकिल, छात्रवृत्ति आदि को लेकर अधिकारियों से वार्ता।

परीक्षा संबंधी कार्य और कॉपियों की जांच।

किताबें लाने जाना।

स्कूल की समस्याओं को लेकर मीटिंग।

}स्कूलों की रिपोर्ट तैयार करना।

}शिक्षक-छात्रों के बीच समन्वय बनाना।

}प्रखंड स्तर पर विभिन्न ट्रेनिंग का संचालन करना।

प्रधानाध्यापक के पढ़ाने से क्या फायदे होंगे

छात्र सीधे प्रधानाध्यापक से सवाल पूछेंगे।

पढ़ाई के मानक पर शिक्षक-छात्र अनुपात सुधरेगा।

दूसरे शिक्षकों के साथ ही छात्रों भी उत्साहित होंगे।

हर कक्षा में एफएलएन किट की उपयोगिता का पता चलेगा।

शिक्षकों की अध्यापन शैली एवं छात्रों की विषयवार समझ का पता चलेगा।

दूसरे शिक्षक क्लास में सही से पढ़ाएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!