मैट्रिक रिजल्ट में दलसिंहसराय की प्रिया झा ने 438 अंक लाई, मिठाई खिला दिया बधाई
दलसिंहसराय, मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में गुरुआश्रम कोचिंग में तैयारी करनेवाले छात्र छात्राओं ने 90% एंव उसके समकक्ष अंक लाकर संस्थान का ही नही पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है.इसका श्रेय संस्थान के चेयरमैन ने शिक्षकों की टीम व उनके कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व को दिया है.छात्र छात्राओं को उनके अथक प्रयास ,कड़ी मेहनत,अनुशासन व नियमित मार्गदर्शन की सराहना करते हुए चेयरमैन एवं शिक्षकगण ने सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संस्थान में पढ़कर मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल किया है.सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में प्रिया झा(438),शिवानी कुंमारी(429),अजनवी राय(428),रिक्की कुमार(428),चाँदनी कुंमारी(420),नीरज कुमार(419),श्रवण कुमार(410),अनुपम कुमार(408),विवेक कुमार(408),यशोदा कुंमारी(400) आदि शामिल है.इस अवसर पर शिक्षकगण प्रीति कुंमारी,अविनाश कुमार,राम सिंह,राजेश कुमार,अनिल यादव,अर्जुन कुमार,कमल कुमार,योगेश ठाकुर,अविनाश ठाकुर,संध्या,जितेन्द्र कुमार,संतोष कुमार,कुंदन कुमार,इत्यदि उपस्थित थे।