Samastipur

समस्तीपुर:नदी के बलहा घाट पर गई छात्रा डूबी, तीन सहेलियां बाल-बाल बचीं

समस्तीपुर.शिवाजीनगर.प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के नंदे नगर गांव में रविवार को 13 वर्षीय लड़की की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नंदे नगर वार्ड 13 निवासी कृष्णा राम की पुत्री रानी कुमारी अपने चार दोस्तों के साथ मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। इसी दौरान तेज धूप और गर्मी के कारण सभी बच्चे प्यास बुझाने के लिए बागमती नदी के बलहा घाट पर पहुंचे। बताया जाता है कि पानी पीने के दौरान रानी कुमारी का पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते डूब गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रानी को डूबता देख साथ गई उसकी सहेलियां उसे बचाने के प्रयास में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में उतरीं, लेकिन वे भी गहराई में फंस गईं। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से गुड़िया कुमारी, रीना कुमारी एवं राधा कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

 

हालांकि काफी प्रयास के बावजूद रानी कुमारी को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता कृष्णा राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रानी पांच बहनों और एक भाई में चौथे स्थान पर थी तथा सातवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है ना ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!