समस्तीपुर:भदैया की साक्षी बनी अनुमंडल टॉपर, 475 अंक लाई, बधाई
समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर.प्रखंड क्षेत्र के भदैया गांव की बेटी साक्षी कुमारी ने 475 अंक प्राप्त कर अनुमंडल टॉपर बनते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी हाई स्कूल रमैया-भदैया की छात्रा है और भदैया निवासी अवधेश चौधरी व कंचन देवी की पुत्री है। उसकी इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
उसने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। वहीं, अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कल्याणपुर बस्ती पश्चिम टांरा निवासी संतोष कुमार सिंह व पिंकी सिंह के पुत्र रौनक कुमार ने 471 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। नवादा निवासी सुजीत साह व निभा देवी की पुत्री एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय करीमनगर की छात्रा साक्षी ने 467 अंक प्राप्त किए। कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांडा निवासी राघवेन्द्र कुंवर व चांदनी देवी के पुत्र तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय अंदौर के छात्र रौनक कुमार ने 471 अंक प्राप्त किए।मनियर निवासी स्व. राजकुमार राम व रेणु देवी के पुत्र तथा हाई स्कूल मनियर के छात्र अमित कुमार ने 469 अंक प्राप्त किए।
कुरसाहा निवासी स्व. रणधीर राय व स्व. सोनम देवी के पुत्र तथा हाई स्कूल कुरसाहा के छात्र आदित्य कुमार ने 469 अंक हासिल किए। इसी क्रम में तेतारपुर निवासी बिमल राय के पुत्र तथा हाई स्कूल तेतारपुर के छात्र सत्यम कुमार ने 468 अंक प्राप्त किए, जबकि मदुदाबाद निवासी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अंदौर के छात्र रौनक कुमार ने भी 468 अंक लाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इन सभी विद्यार्थियों की सफलता से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह देखा जा रहा है। इधर, शाहपुर पटोरी|प्रखंड क्षेत्र के चकसाहो निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र प्रियांशु कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 467 (93.4%) अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय चकसाहो का छात्र है। प्रियांशु को विज्ञान में 99 अंक, गणित एवं सामाजिक विज्ञान में 97-97 अंक, हिन्दी में 92 तथा संस्कृत में 82 अंक प्राप्त हुए हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
