बोर्ड परीक्षा में बेगूसराय की प्रीति कुमारी ने टॉप टेन में जगह बनाई,सेल्फ स्टडी से सफलता पाई
बेगूसराय।भगवानपुर |बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक के रिजल्ट में उच्च माध्यमिक विद्यालय ताजपुर की प्रीति कुमारी ने 482 अंक(96.4%) लाकर राज्य के टॉप टेन में 9वां स्थान लाई। प्रीति के पिता जगदीशपुर निवासी राजू कुमार पेशे से किसान हैं।माता रंजू देवी गृहिणी है। प्रीति दो बहन और एक भाई है।उसने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और शिक्षक को दिया है।उसने बताया कि स्कूल के शिक्षक,गांव के एक भैया के मार्गदर्शन और सेल्फ स्टडी से सफलता पाई।उसका लक्ष्य नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना है।
| भगवानपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक के रिजल्ट में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारीपुर के छात्र अभिषेक कुमार ने 484 अंक (96.8%) लाकर टॉप टेन में राज्य में सातवां स्थान पाया। मोख्तियारपुर पंचायत के मुरादपुर मानोपुर गांव निवासी मुकेश साह का पुत्र अभिषेक दो भाई में छोटा है। उसके पिता मुकेश साह चेन्नई में एक होटल में खाना बनाने का काम करते है। माता ललिता देवी गृहिणी है। वह आगे पढ़ाई कर दरोगा बनना चाहता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, दादाजी, शिक्षक गण को दिया है। उसने बनवारीपुर के एक कोचिंग संस्थान, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सेल्फ स्टडी से सफलता पाई। उसका लक्ष्य पुलिस सेवा में जाना है। आदित्य ने प्राप्त किए सर्वाधिक 467 अंक गढ़पुरा| बिहार बोर्ड के द्वारा रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस बेहतर रिजल्ट में कुछ छात्रों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
जिसमें मोरतर हाई स्कूल के आदित्य कुमार सर्वाधिक 467 अंक प्राप्त किया है। मनीष कुमार 417 अंक , गुलशन कुमार 414 अंक प्राप्त किया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोरैय के सौरभ कुमार को 461 अंक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दुनही के प्रियांजली दत्त 450, इसी विद्यालय के पीयूष कुमार 417 अंक, अविनाश कुमार 410 अंक और कुम्हारसों हाई स्कूल की छात्रा अर्चना कुमारी ने 433 अंक, शिवम कुमार 440 अंक, मिथुन कुमार 438 अंक, बालिका उच्च विद्यालय गढ़़पुरा की छात्रा शबनम कुमारी 458 अंक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय प्राणपुर हिंदी के छात्र अमन कुमार 445 प्राप्त किया है। बताया जा रहा है कि अन्य विद्यालयों के भी बेहतर रिजल्ट हुए हैं।
|बखरी की महादलित बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में 469 अंक लाकर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। परमानंद सदा की पुत्री प्रीती कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार के साथ संपूर्ण समाज और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।इसके अलावे चकचनरपत विद्यालय के ही महादलित छात्र उपेंद्र राम के पुत्र अंकित कुमार और राटन बगरस ध्यानचक्की निवासी प्रकाश सहनी के पुत्र आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से 458 अंक लाकर सफलता प्राप्त की है। वही शिक्षक जयशंकर कुमार की पुत्री कृतिका कुमारी ने 450, शिक्षक प्रमोद पंडित की पुत्री प्रिंसी प्रिया ने 449, घाघरा विद्यालय के अरविंद महतो के पुत्र आयुष कुमार ने 447 अंक प्राप्त किया।
नावकोठी |ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में क्षेत्र के कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। प्राप्त अंकों के आधार पर सिया लषण +2 स्कूल समसा के मानव कुमार ने 466 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं यूएचएसअकहा ररिऔना की शिवानी कुमारी ने 462 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी विद्यालय की लता कुमारी ने 460 अंक अर्जित किए। बौधू सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पहसारा बभनगामा के रामकृष्ण कुमार ने 459 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा सिया लषण समसाके आशीष कुमार ने 458 अंक, यूएचाएस चकमुजफ्फर की शिव की प्रिया ने 458 अंक, समसा के सोनू कुमार ने 454 अंक, शिवम कुमार ने 446 अंक तथा सत्यम आनंद ने 445 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
