Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, छात्रों को किया गया सम्मानित

#दलसिंहसराय,नगर परिषद क्षेत्र के शिक्षण संस्थान विद्या कुंज के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट व मैट्रिक की परीक्षा में शत-प्रतिशत उत्तीर्णता प्राप्त कर अपने शिक्षण संस्थान,माता-पिता एवं अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है.इसे लेकर रविवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमे इंटर साइंस,कॉमर्स एवं आर्ट्स संकाय के उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं को संस्थान की ओर से मेडल शिल्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.अध्यक्षता संस्थान के निदेशक विद्या सागर यादव ने एंव संचालन कुंदन कुमार ने किया.मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त बी.डी.ओ राजेन्द्र राउत,आर.एन.पंडित,शेलेन्द्र प्रसाद,राजेश कुमार ज्वेल,सुधीर कुमार आदि ने अपने संबोधन से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामना दिया।

 

 

छात्रा बबली कुमारी 434 अंक,शुभम 432, कृतिका रानी 429, गुंजा कुमारी ज्योति 416,रमन 414,पियूष 413, तेजस 408, अरमान 408, दीपक कुमार गुप्ता 406,शिवम् कुमार 403 प्राप्तांक हासिल किया.वहीं मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में प्राप्त सूचना तक सुधांशु कुमार 445,प्रिंस कुमार 429, आदर्श कुमार 416, आशीष कुमार – 403,संजीव कुमार 395,निकीता कुमारी 395 प्राप्तांक हासिल किया है.मौके पर राजेश कुमार, राजेश आडवाणी, बी.एन.पाठक, आदित्य राज,मुरली कुमार,शुभम कुमार, रोहित कुमार, सगुन कुमार, संतोष पाठक, शंभू कुमार आदि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!