आर एल महतो बीएड कॉलेज में डीएलएड सत्र 2025-27 का भव्य स्वागत समारोह के साथ हुआ सत्रारम्भ
दलसिंहसराय, आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में डीएलएड सत्र 2025-27 का शुभारम्भ भव्य स्वागत समारोह के साथ किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.कार्यक्रम के प्रारंभ में नव नामांकित सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत संस्थान परिवार की ओर से गुलाब का फूल भेंट कर किया गया. इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक प्रशांत पंकज ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि डीएलएड केवल एक पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से प्रशिक्षु भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की सलाह दी.प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और एक अच्छे शिक्षक का निर्माण ही इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने प्रशिक्षुओं को नियमित अध्ययन, व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.कार्यक्रम के दौरान हसन राजा अंसारी द्वारा दो वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा सालेहा परवीन ने महाविद्यालय में बिताए अपने प्रथम वर्ष के अनुभवों को साझा किया.इस बीच प्रशिक्षुओं एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया.इस क्रम में महाविद्यालय में नव नामांकित प्रशिक्षुओं के बीच सम सामायिक विषयों पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें सर्वाधिक प्रश्नों का सही उत्तर देकर कुणाल कुमार एवं कोमल कुमारी विजेता बने,
इन्हें मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर की उपाधि के साथ मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया गया.समारोह के दौरान कुमारी आकांक्षा एवं शेफाली दीक्षिता के निर्देशन में महाविद्यालय की वरीय छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक एवं शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दी गयी.इन छात्र छात्राओं में नेहा, कंचन, रोशनी, ब्यूटी, लक्ष्मी, राखी, कविता, कनक लता, निशा, सिल्की, हिमांशु, रजनीश, निशांत, अभिलाषा, खुशी, नाज प्रवीण आदि शामिल हैं.कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया, जबकि स्वागत डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन द्वारा किया गया.समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.समारोह में केशव कुमार चौधरी, सत्यम, राजेश कुमार गिरी, कुमारी दीपा, नीलम कुमारी, योगेश कुमार, सर्वेश सुमन, रूपेश कुमार, डॉ. नीलेश कुमार, मनोज कुमार, पल्लव पारस, रूपक कौशल, दिनेश मिश्रा, अजय शर्मा, संतोष सुमन, रश्मि रोजी, श्वेता कर्ण, किरण चौधरी, प्रशांत स्वराज, मो. इरशाद के अलावे प्रशिक्षु छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
