Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:आरओबी के पास ट्रेन से गिरकर यात्री की हुई मौत

दलसिंहसराय,समस्तीपुर – बरौनी रेल खंड के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से कुछ दूर एस एच 88 आरओबी के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की हुई मौत.इसकी सुचना रेल के गार्ड द्वारा रेलवे पुलिस को दिया.सुचना पर पहुँचे आरपीएफ प्रभारी राम सूरत कुमार एंव जीआरपी के जवान द्वारा घटना कि सुचना स्थानीय पुलिस को दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान घटोह थाना क्षेत्र के भटगामा निवासी स्व. बरमदेव राय के पुत्र राम बाबू राय (50) के रूप में हुई है.मृतक के भतीजे अमित कुमार ने पहचान करते हुए थाना पहुंच आवेदन दिया.उन्होंने बताया कि राम बाबू राय मजदूरी का काम करते थे.काम के सिलसिले में शनिवार को समस्तीपुर गए थे.रात्रि में किसी ट्रेन से आने के क्रम में वह ट्रेन से गिर पड़े जिस कारण उनकी मौत हो गई.वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव को स्वजनों को सौंप दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!