Samastipur

समस्तीपुर:मिड डे मील में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, नाराजगी

समस्तीपुर।बिथान प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला, सोहमा में मिड डे मील को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों और बच्चों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि विद्यालय में परोसे गए मिड डे मील, विशेष रूप से खिचड़ी में कीड़ा मिला था। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और बच्चों ने भोजन करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि भोजन परोसने के दौरान कुछ बच्चों ने खिचड़ी में कीड़ा होने की बात कही। इसके बाद बच्चों ने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वायरल वीडियो में खिचड़ी फेंके जाने तथा बच्चों द्वारा भोजन में कीड़ा होने की शिकायत करते हुए देखा और सुना जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश शर्मा ने मिड डे मील में कीड़ा मिलने के आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है और वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों में सच्चाई नहीं है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!