समस्तीपुर:मालवाहक वाहन पर हादसा को आमंत्रण देता लापरवाह सफर
समस्तीपुर.यह कोई बरामदा या खेत-खलिहान में बना मचान नहीं है। यह एक मालवाहक वाहन का पिछला हिस्सा है। इसपर दर्जनों की संख्या में लोग बेपरवाह होकर सफर करते हुए भीषण हादसा को आमंत्रण दे रहे हैं। यह दृश्य एनएच 28 पर गुजर रहे वाहन के फोटो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि मालवाहक वाहन के पिछले हिस्से में बिना किसी सुरक्षा के लोग बैठे हुए हैं।
कुछ लोग बैठे हुए नींद फरमा रहे हैं। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण वाहन के पिछले हिस्से के रेलिंग के ऊपर पन्नी बांधकर उसपर बैठे हुए हैं। यदि अचानक वाहन में ब्रेक लगानी पड़े या पन्नी फट जाए तो खतरा होगा।