दलसिंहसराय थाना परिसर से फरार महिला पर प्राथमिकी दर्ज,महिला पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई..
दलसिंहसराय थाना परिसर से एक महिला के फरार होने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है.ओडी पदाधिकारी प्रेमराज पुरुषोत्तम के बयान के आधार पर फरार महिला उमेश राय की पत्नी रमिता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
वहीं,ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं.जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी पर करवाई की बात सामने आरही है।
जानकारी के अनुसार,हिरासत में रखी गई महिला गुरुवार रात्रि मौका पाकर थाना से फरार हो गई थी.घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई और संबंधित पदाधिकारी का बयान दर्ज किया गया.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटना को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो,इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.साथ ही, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
