आग से बचाव को लेकर फायर टीम अलर्ट:बाजारों और गांवों में घूमकर लोगों को किया जागरूक
दलसिंहसराय में अग्निशमन विभाग की टीम ने आगजनी की घटनाओं पर रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीम का नेतृत्व अग्नि शामक पदाधिकारी धर्मेंद्र यादव कर रहे थे। उनकी पुरी टीम बाजारों और आसपास के गांवों में घूम-घूमकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए और सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए।
अभियान के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दुकानदारों, ग्रामीणों और राहगीरों को बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं, इसलिए विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने गैस सिलेंडर, बिजली के तार और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टीम ने लोगों को यह भी समझाया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें और प्राथमिक स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास करें।
बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों को खास तौर पर आग से बचाव के उपकरण रखने और बिजली कनेक्शन की नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।
वहीं गांवों में रसोई और खेत-खलिहान में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
अग्निशमन विभाग ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आगजनी की घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। मौके पर सब ऑफिसर मोहन राय, नागेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, महेश कुमार, रामचंद्र राय, अरुण कुमार, राजेश , मुकेश कुमार मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
