Patna

पटना समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश,आज पूरे बिहार में अलर्ट, गिरेगा पारा

पटना समेत 5 जिलों में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा. जोरदार आंधी के साथ तेज बारिश हुई. इस बीच आज (शनिवार) पूरे बिहार में तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही अगले 48 घंटे में तापमान गिरने की संभावना जताई गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग की ओर से शनिवार को अररिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.इसके साथ ही आज जमुई, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, मुंगेर समेत बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से तेज हवा, बारिश और ठनका गिरने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की या कुछ देर के लिए तेज हवा या बादल गरजने की संभावना है.

 

अगले 48 घंटों में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो, बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके साथ ही अगले 48 घंटों में ही राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री की कमी होने की संभावना है.

 

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया. जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 29.9 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 17.5 से 22.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

 

पटना का मौसम

मौसम विभाग की माने तो, पटना में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुबह-सुबह कई हिस्सों में बारिश भी हुई. इसके साथ ही बादल भी दिखे. पूरे दिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रह सकता है. आधी रात को पटना में आए आंधी-तूफान की वजह से बड़ा हादसा होते टला.

 

पटना में रामनवमी को लेकर डाकबंगला चौराहे पर पंडाल बनाए गए थे. झांकियां भी निकाली गई थी. अचानक आए आंधी की वजह से एकाएक बांस में बंधी एलईडी लाइट गिर गई. लेकिन किसी तरह का हादसा नहीं हुआ. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डाकबंगला चौराहे पर बनाए गए स्टेज पर ही मौजूद रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!