अष्टयाम महायज्ञ को लेकर 301 कन्याओं के द्वारा निकाला गया कलश शोभा यात्रा
दलसिंहसराय,शहर के काली चौक पर रामनवमी में श्रीराम नवमी उत्सव व अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया.संस्था के अध्यक्ष शंकर साह ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का उत्सव मनाने के लिए 24 घंटे का अष्टयाम सह विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है.विश्व में अमन चैन कायम रहे इस उद्देश्य से अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है.
यज्ञ से पहले 301 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाला गया.जिसमे झांकी की प्रस्तुति भी दी गयी.कलश यात्रा काली मंदिर प्रांगण से गोसपुर,कमराव,महनैया होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची.कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए नवीन राय,ललित राय,श्रवण शर्मा,सौरभ झा,गौरव यदुवंशी,रोहित साह,सुबोध ,राकेश , अंकित, दीपक,आशीष ,सचिन, सज्जन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.