Samastipur

समस्तीपुर में हथियार के साथ नर्तकी का वीडियो वायरल,जांच जारी 

समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र में हथियार के साथ नर्तकी के डांस करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सांखमोहन गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किसी जन्मदिन समारोह के मौके पर स्टेज प्रोग्राम आयोजित किया गया है, जिसमें एक नर्तकी डांस कर रही है। स्टेज के पास 5 से 7 युवक भी मौजूद दिख रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी दौरान एक युवक अपने हाथ में पिस्तौल लेकर नर्तकी को देता नजर आ रहा है। इसके बाद नर्तकी पिस्तौल हाथ में लेकर डांस करने लगती है। वीडियो में मौजूद लोग हंसी-मजाक करते और कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। हथियार के साथ डांस का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!