गया जंक्शन पर 45 दिन बाद रेल सेवाएं बहाल: प्लेटफॉर्म पुनर्विकास का काम पूरा
पटना.गया जंक्शन पर पिछले लगभग 45 दिनों से प्रभावित रेल सेवाएं आज पूरी तरह बहाल हो गईं। प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के पुनर्विकास काम के कारण 21 मार्च तक मेगा ब्लॉक लागू किया गया था, जिससे कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
अब इन प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है, जिससे रेल यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।मेगा ब्लॉक के दौरान गया से पटना के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था या उनके रूट में बदलाव किया गया था। कुछ ट्रेनों को चाकंद स्टेशन से संचालित किया जा रहा था, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। इससे विशेषकर दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति सामान्य होने के साथ ही गया से पटना के बीच नियमित रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। चाकंद से पटना के लिए चलने वाली सभी मेमू ट्रेनें अब सीधे गया जंक्शन से ही संचालित हो रही हैं। इससे यात्रियों को समय और दूरी दोनों की बचत हो रही है, और उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो गई है।
जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी
मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद रविवार को गया जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। लंबे समय से ट्रेन सेवाओं में बाधा के कारण लोग परेशान थे, और सेवाएं बहाल होते ही बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे। यात्रियों ने अपनी रोजमर्रा की यात्रा में आ रही दिक्कतों से छुटकारा मिलने पर संतोष व्यक्त किया।इस दौरान जिन प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था, उनमें हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस और भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित लगभग दर्जनभर ट्रेनें शामिल थीं। अब ये सभी ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित समय और रूट पर गया जंक्शन से ही चल रही हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्मों के पुनर्विकास कार्य के पूरा होने के बाद यहां की सुविधाएं पहले से बेहतर कर दी गई हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्मों पर आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, जिससे आने वाले दिनों में यात्रा अनुभव और भी बेहतर होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, मेगा ब्लॉक के समाप्त होने के साथ ही गया जंक्शन पर रेल सेवाओं की बहाली ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
