Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार,एक दूसरे से गले मिल माँगा अमन चैन की दुआ 

दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र एंव विभिन्न पंचायतो में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई.इस दौरान नमाजियों ने प्रदेश की तरक्की, देश एवं प्रदेश की खुशहाली, आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआ मांगी.ईद के मद्देनजर ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बल तैनात दिखे.ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबह से ही मस्जिदों के आसपास रौनक देखने को मिली. शहर के आई बी रोड स्थित शाही खां बड़ी नवादा में ईद की नवाज पढ़ी गई.जहाँ हजारों की संख्या में लोग इक्क्ठा होकर नवाज पढ़ा और अमन चैन की दुआ मांगी.वही शहर के सरदार गंज स्थित मस्जिद,गंज रोड स्थित मस्जिद, मेन बाजार, रामपुर जलालपुर, कमराव, पगड़ा सहित कई जगहों पर लोगो ने ईद की नमाज पढ़ नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दिया।

 

 

उधर, घरों में सेवइयां और अन्य मिष्ठान बनाकर ईद की खुशियां मनाई गई.ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला.इस खास दिन पर बच्चों ने नए-नए कपड़े पहने.पर्व को लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,एसडीओ किशन कुमार, सीओ, बीडीओ, इओ, थानाध्यक्ष सहित कई आला अधिकारियो ने क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए ईद की शुभकामनाएं और बधाई दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!