“दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता:खो-खो में उजियारपुर की बालिकाएं बनी चैंपियन
समस्तीपुर.बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शहर के पटेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी एवं खो-खो बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में जिले के 9 प्रखंडों की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। फाइनल मुकाबले में उजियारपुर प्रखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में 10 प्रखंडों की टीमों ने हिस्सा लिया। संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद फाइनल में पूसा प्रखंड ने हसनपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एनडीसी रजनीश कुमार राय एवं जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एनडीसी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, अंशु कुमार, शारीरिक शिक्षक अमित कुमार, राहुल कुमार, अंकेश कुमार, राजीव कुमार, ज्योति श्रीवास्तव, रजनीश कुमार, मदन भगत, उमेश कुमार, कुमारी वंदना, संजीव कुमार, निखिल कुमार एवं विनय कुमार विनय सहित कई शिक्षकों और कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
