Patna

बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर युवक बेहोश मिला:मुंह से झाग निकल रहा था

पटना जिले के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आरक्षण टिकट काउंटर के पास एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई।मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को उठाया। उसे तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

युवक को शाम करीब 7 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है।युवक की पहचान नालंदा जिले के दीप नगर निवासी सनी कुमार, पुत्र संजय प्रसाद के रूप में हुई है।

 

फिलहाल, युवक की तबीयत बिगड़ने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस उसके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी है। RPF और GRP की समय पर सक्रियता से युवक को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!