Samastipur

सीताराम विवाहोत्सव धूमधाम से संपन्न,भंडारे का भी हुआ आयोजन

समस्तीपुर| निगम क्षेत्र के वार्ड-28 में मूसापुर मटियारा में दपंती डेजी कुमारी और ददन ठाकुर के सौजन्य से अष्टयाम, िशव विवाह और सीताराम विवाह संपन्न हुआ। िशव विवाह सुरेश व्यास और सीताराम विवाह दिलीप पांडे ने कराया। वहीं, हरि नाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महंत सुरेश दास ने कहा कि सतयुग, त्रेता और द्वापर में जो फल ध्यान, योग और पूजा से प्राप्त होता था, कलियुग में वह फल हरि नाम संकीर्तन से प्राप्त हो जाता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसलिए व्यास जी ने कलियुग को बड़ा श्रेष्ठ युग बताया है। वहीं, कार्यक्रम के अंत में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, ददन ठाकुर ने कार्यक्रम में मौजूद संतों और भक्तों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नागेंद्र झा, प्रदीप तिवारी, शंभू पासवान, प्रमोद झा, रामकुमार मिश्र, रमेश कुमार वर्मा, उपेंद्र ठाकुर आदि थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!