क्रिकेट कप टूर्नामेंट का सातवां मैच 81 रनो से जीत विश्वनाथन 11की टीम क्वाट्रर फाइनल में प्रवेश किया
दलसिंहसराय,प्रखण्ड के कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में चल रहे हैं महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट कोनैला का सातवां लीग मैच विश्वनाथ 11 आधारपूर एवं चंद्रमनी 11 केराई के बीच खेला गया.जिसमें चंद्रमनी 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वनाथ 11 आधरपूर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के 8 विकेट खोकर 220 रन का लक्ष्य खड़ा किया.जिसका पीछा करने उतरी चंद्रमनी 11 की टीम ने 14 ओवर में 139 रन पर ओल आउट हो गयी।
इस प्रकार से 81 रन से विजय प्राप्त करके विश्वनाथन 11की टीम क्वाट्रर फाइनल में प्रवेश कर गयी.
इस मैच के बेस्ट प्लेयर सतराजपूर के नवीन नेशन हुए हुए जिन्होंने 46 गेंदों 94 रन 8 चौका और 10 छक्का की मदद से बनाया और 1 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट भी लिये.जिसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोज ईश्वर और सदन ईश्वर के द्वारा दिया गया।
मैच के दौरान अम्पायर की भूमिका में आसिफ सोहेल एवं धर्मेंद्र दास थे.उद्घोषक का कार्य नीरज राज ने किया.वहीं स्कोरिंग का कार्य अंकित एवं निरंजन ने किया.मौके पर आयोजन समिति के पुरषोंतम भारद्वाज,निरंजन झा,नीलेश भारद्वाज,सुधांशु भारद्वाज इत्यादि मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
