Patna

बिहार में आरा के कोईलवर-छपरा फोरलेन की बदलेंगी तसवीर, 73 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

जल्द ही कोईलवर से छपरा के बीच फोरलेन सड़क की काया बदल जाएगी। इस सड़क पर जगह-जगह होने वाले सड़क हादसे से लोगों को निजात मिल जाएगी। इस सड़क पर ओवरलोड बालू लदे वाहनों के परिचालन से ऊपरी परत उखड़ चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हालांकि बिन गड्ढों के कारण ही एक लेन पर अब हल्के वाहनों का परिचालन नही हो पा रहा है और इस मार्ग पर आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। बता दूं कि सड़क को दुरुस्त करने हेतु पथ निर्माण विभाग ने राज्य सरकार को प्रस्थाव भेजा है।विभाग के कार्यपालक अभियंता जीतेंद्र कुमार ने बताया कि इस सफक के निर्माण के लिए सरकार से प्रस्ताव मांगा गया था। आरा से छपरा के बीच 28 किमी सड़क बनाने के लिए 73 करोड़ रूपये का प्रस्ताव भेजा गया है। अप्रैल महबके आखिरी तक इसका प्रस्ताव स्वीकृत होकर आएगा।इसके बाद टेंडर होगा। उन्होंने कहा यफी सब ठीक रहा तो आगामी अक्टूबर से सड़क बनाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कोईलवर से छपरा जाने वाली फोरलेन सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से हर दिन हादसा होता है। इस पर छोटे वाहन, साइकिल, बाइक, आदि से यात्रा करने में काफी दिक्कत होती है।हीरा लाल गुप्ता एक व्यवसायी है जिन्होंने बताया कि कोईलवर छपरा फोरलेन सड़क जमालपुर बाजार से लेकर डोरीगंज थाना के बलवन टोला गांव तक कि स्थिति काफी दैनीय हो चुकी है। बाय लेन में जगह-जगह गढ़ा है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। लगभग प्रत्येक सड़क हादसे का प्रमुख कारण यही होता है।वहीं फोरलेन सड़क धूल तथा बालू से भरा होने के कारण भी सड़क हादसा होती रहती है। यह जमालपुर बाजार से मखदुमपुर चिमनी, कोल्हरामपुर, फुहां राजापुर, बबुरा तथा बलवन टोला तक सड़क की हालत जर्जर है। फोरलेन सड़क का डिवाइडर कोईलवर-बलवन टोला तक टूट गया है। जिस वजह से बालू लदे ट्रैक्टर इधर-उधर दौड़ते रहते हैं। इससे भी सड़क हादसे की संभावनाएं रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 8 महीने पूर्व फोरलेन रिपेयरिग का काम हुआ था। इसके बाद पुनः जगह-जगह इस पर गड्ढा बन गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!