दलसिंहसराय:ब्लड कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के परिजन को किया आर्थिक सहयोग
दलसिंहसराय,शहर के लोकनाथपुर – जायजपट्टी निवासी अवधेश कुमार राम गंभीर रूप से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं.वर्तमान में उनका इलाज मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के आईसीयू में चल रहा है.
इस गंभीर बीमारी के कारण परिवार को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है.इस कठिन समय में मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया.
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश, सदस्य अमित पोद्दार, शैलेश कानू, रोहित कुमार सोनी एवं समाजसेवी उमेश राम प्रकाश की उपस्थिति रही.वही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यह समय मानवता के साथ खड़े होने का है. सक्षम लोग आगे आकर यथाशक्ति आर्थिक सहयोग करे, ताकि पीड़ित परिवार को इस कठिन घड़ी में राहत मिल सके.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
