Samastipur

समस्तीपुर में आज हो सकती बूंदाबांदी:गरज वाले बन सकते हैं बादल

समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 1 फरवरी तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि 29 जनवरी को समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में गरज वाले बादल बन सकते हैं, जिस कारण कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बारिश के दौरान तेज पछिया हवा भी चल सकती है। जिस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

 

पूर्वानुमान अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है औसत 6 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। जिससे कनकनी बढ़ सकती है। आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।उधर पिछले 24 घंटा के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 24.02 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से करीब 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से करीब 2.02 डिग्री सेल्सियस कम है।

 

किसानों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

 

पूर्वानुमान अवधि में 29 जनवरी के आसपास उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए जिले के किसान कृषि कार्य सावधानीपूर्वक करें। वैज्ञानिकों ने कहा है कि जो फसलें तैयार हो चुकी हैं जैसे हल्दी, ओल उसकी समय पर खुदाई कर लें, ताकि उपज की गुणवत्ता बनी रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!