“फंदे से लटकी मिली BPSC महिला टीचर:मम्मी,भाई जी आपकी बेटी हार गई,सॉरी’:सुसाइड नोट में लिखा..
वैशाली एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें टीचर ने लिखा- ‘मम्मी पापा सॉरी! मुझे किसी से भी कोई विवाद नहीं है।’स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कटहरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया।
घटना जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के सेहान गांव की है। मृतका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज की पत्नी प्रिया भारती के रूप में हुई है। टीचर की 3 महीने की एक बेटी है।मृतका टीचर हाई स्कूल खाजेचांद छपरा चेहरा काला प्रखंड में पोस्टेड थी। स्कूल के नजदीक किराए के मकान में रह रही थी।
मेरा संस्कार हाजीपुर में ही किया जाए
मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा कि, ‘ये कोई हत्या नहीं है। मैं प्रिया भारती अपनी बीमारी की वजह से जीवन लीला समाप्त कर रही हूं। इसमें किसी व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है। मेरा शरीर रसलपुर ना ले जाया जाए। मेरा अंतिम संस्कार हाजीपुर में ही कर दिया जाए।’
मोबाइल के नोट्स में कुछ मैसेज, ऑडियो और वीडियो हैं…
‘मुखाग्नि मेरी बेटी से दिलवाई जाए ना कि मेरे पति से। मेरा मोबाइल मेरे पति को सौंप दिया जाए। मोबाइल के नोट्स में कुछ मैसेज, ऑडियो और वीडियो हैं। जिसका पासवर्ड मेरे पति को मालूम है। जिसका भी मैंने दिल दुखाया है सब से माफी मांगती हूं।’
साढ़े 5 लीटर दूध का पैसा बकाया है
‘पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि मेरा पोस्टमॉर्टम ना कराए। मेरे पति या परिवार पर किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाए। ये कदम मेरा व्यक्तिगत है। मम्मी, भाई जी आपकी बेटी हार गई। सॉरी मम्मी। साढ़े 5 लीटर दूध का पैसा बकाया है। मेरे पर्स में पैसे हैं उसमें से दे दिया जाए।’
प्रिया के पति दीपक कुमार ने बताया, ‘रविवार की शाम वॉट्सऐप कॉलिंग पर पत्नी से कुछ बात हुई थी। फोन कॉल पर बात नहीं हुई थी। बच्चे का कुछ सामान लेने चले गए थे, सुबह में उनके साथ पढ़ाने वाली दूसरी टीचर्स का मुझे फोन आया कि मैडम फोन नहीं उठा रही हैं। उन्हें भेज दीजिए।जब मैंने फोन किया को किसी ने रिसीव किया। मुझे शंका हुई तो मकान मालिक के भतीजा को भेजा। रूम बंद था। सासु मां से पूछे की प्रिया से बात हुई है। उन्होंने कहा कि बात नहीं हुई है।
जिस ई रिक्शा से स्कूल तक जाती थी उससे भी पूछे तो उसे भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद मैं खुद वहां पहुंचा तो बॉडी लटकी हुई थी। उसने सुसाइड कर लिया था।’
रिपोर्टर ने जब सवाल किया कि प्रिया के पैर जमीन पर टच हो रहे थे, इस पर क्या कहना है। पति ने सवाल को इग्नोर कर दिया। उसने कहा कि सुसाइड किया है। आगे जांच का विषय है फोरेंसिक जांच टीम आई है। जांच हो रही है। टेबल से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने उसका फोन जब्त किया है।
प्रिया के मामा हरिकांत गिरी ने बताया, एक सप्ताह पहले वह घरेलू विवाद के बाद अपनी 3 महीने की बेटी को लेकर रसूलपुर गांव चली आई थी। सोमवार सुबह हमें सूचना मिली कि कोई घटना हुई है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था, लेकिन पूरा शरीर जमीन पर टिका हुआ था। देखने से यह आत्महत्या का मामला नहीं लगती, बल्कि हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।जो कथित सुसाइड नोट मिला है, वो प्रिया का लिखा हुआ है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट में लिखा है कि शव रसूलपुर नहीं ले जाया जाए, हाजीपुर में ही दाह संस्कार किया जाए, पोस्टमॉर्टम न कराया जाए, 3 महीने की बच्ची आग दे और पति निर्दोष है। वो ऐसा लिख ही नहीं सकती थी।
उसके माता-पिता ने मेहनत-मजदूरी कर उसे पढ़ाया-लिखाया था। परिवार में उसके भाई की शादी 15 दिन बाद होने वाली थी, जिसमें वह अपनी कमाई का कुछ हिस्सा खर्च करना चाहती थी। इस बात को लेकर सास से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली आई थी।
इस मामले में BEO महेश प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं घटनास्थल पहुंचे थे, लेकिन बॉडी देखने से ये नहीं लग रहा था कि उसने सुसाइड किया है।शिक्षिका का पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसका व्यवहार बहुत अच्छा था।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
