समस्तीपुर:रोड एक्सीडेंट में जीजा-साले की मौत: बाइक से लौट रहे थे घर
समस्तीपुर में एक सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिशनपुर के पास की है।मृतकों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव निवासी 35 साल के महेश कुमार (बेटा- राम लखन राय) और मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव निवासी 25 साल का सुमन कुमार (बेटा सूरज राय) के रूप में हुई है।
मृतक महेश कुमार के भाई कैलाश कुमार राय ने बताया कि महेश अपनी साली के ससुराल वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादो गए थे। वहां से वे अपने साले सुमन कुमार के साथ अपाचे बाइक से घर वापस आ रहे थे।
घायल महेश कुमार डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बिशनपुर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सुमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह और यातायात थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और घटना के संबंध में जानकारी ली।
सड़क हादसे में 2 की मौत हुई है।
मुफस्सिल थाने की 112 पुलिस टीम के पदाधिकारी सुरेंद्र झा ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर एक युवक मृत मिला, जबकि दूसरे को अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
घटना की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
