दलसिंहसराय:पति के मौत के बाद पत्नी का निधन:एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
दलसिंहसराय.अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत परोरिया गांव में एक मार्मिक घटना सामने आई है। यहां 95 वर्षीय युगेश्वर राय और उनकी 90 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी का लगभग एक ही समय पर निधन हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार 18 जनवरी की देर रात युगेश्वर राय की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही उनका निधन हो गया। पति के मृत शरीर के पास बैठी तेतरी देवी की हालत भी कुछ ही देर में बिगड़ गई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
संयुक्त दाह-संस्कार
दोनों के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों ने अन्य प्रदेशों में रह रहे रिश्तेदारों को जानकारी दी। मंगलवार देर रात तक सभी परिजन गांव पहुंच गए। इसके बाद बुधवार 21 जनवरी को गंगा घाट पर पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिनकी आंखें इस दृश्य को देखकर नम हो गईं।
दुनिया से एक साथ लिया विदा
स्थानीय ग्रामीण राजकुमार राय ने बताया कि युगेश्वर राय और तेतरी देवी ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाया और अंत समय में भी दोनों एक साथ ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। ग्रामीणों के अनुसार, जब युगेश्वर राय के दाह-संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी उनकी पत्नी का भी निधन हो गया। लोग इसे दुर्लभ व भावुक कर देने वाली घटना बता रहे हैं।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
