समस्तीपुर में इंटर के स्टूडेंट की हत्या:घर के सामने मिली लाश,मोबाइल से 4 दिन का डाटा डिलीट
समस्तीपुर में इंटर के छात्र की लाश मिली है। गले में फंदा लगा था। लाश घर के सामने शौचालय के पास पड़ी थी। मृतक देवकांत का बेटा चंद्रकांत कुमार (17) है। जिसके गले पर निशान भी है। चाचा संजय कुमार ने कहा कि रात में 10 बजे भतीजा अपने घर में था। जिसके बाद वो बाहर निकला था।
सुबह घर के सामने उसकी लाश मिली है। जिसके बाद आसपास के लोग जुटे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामला हत्या का लग रहा है। जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के मोबाइल में पिछले चार दिनों की इनकमिंग और आउटगोइंग सभी फोन कॉल डिटेल डिलीट किए हुए हैं। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को साजिश के तहत बुलाकर उसकी हत्या की गई है। घटना कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के चकहाजी गांव की है।
परिजन ने कहा कि चंद्रकांत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अब तक के अनुसंधान में पुलिस को शक है कि चुकी युवक के गले में साड़ी का फंदा बनाया गया था जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या लव एंगल में की गई है। हालांकि परिवार के लोग इस मामले में कुछ नहीं बता रहे हैं।एएसपी संजय पांडे ने बताया कि मोबाइल को जब्त कर लिया गया है और उसे फोरेंसिक विभाग को भेजा जाएगा, ताकि पिछले चार दिनों में चंद्रकांत की ओर से जिन-जिन लोगों से बात की गई है उसका रिकॉर्ड मिल सके।
सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है
एएसपी संजय पांडे ने बतलाया कि युवक के गले में चारों ओर से दाग मिला है। यानी युवक की गला घोट कर हत्या की गई है। उसके गले में सारी नुमा कपड़ा का फंदा मिला है। उसके पास से बरामद की मोबाइल में पिछले चार दिनों के डाटा को डिलीट किया गया है। जिससे पहली नजर में यह मामला हत्या का लग रहा है.फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। अभी परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी की बात नहीं बताई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
