Patna

अवैध बालू खनन के खिलाफ एक्शन:17 ट्रैक्टर जब्त, एक करोड़ का जुर्माना लगा

पटना।गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ एक्शन हुआ है। SDPO वजीरगंज सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और टनकुप्पा थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 17 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बकरी फार्म भदेजी के पास की गई। बता दें कि पहले भी इसी स्थान पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद अवैध खनन व ढुलाई का सिलसिला जारी रहा।एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बालू लदे और बालू ढोने में लगे 17 ट्रैक्टर मौके से पकड़े गए।

 

 

एक करोड़ से अधिक की राशि का जुर्माना लगा

 

पुलिस ने तत्काल माइनिंग विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। जब्त ट्रैक्टरों पर नियमानुसार फाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब एक करोड़ से अधिक की राशि का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

एसएसपी सुशील सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि खनन माफिया हो या शराब माफिया, सभी के खिलाफ आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी और उनकी प्रॉपर्टी सीज की जाएगी।एसएसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे बालू माफिया और शराब धंधेबाजों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाएं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ छापेमारी की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!