दलसिंहसराय:32 नंबर रेलवे फाटक के पास नवजात का मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस
दलसिंहसराय,शहर के मालगोदाम 32 नंबर रेलवे फाटक के पास बुधवार को एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई.देखने के लिए सैकड़ो कि भीड़ इक्क्ठा हो गई. लोगो के बच तरह तरह के चर्चाय होने लगी.वही गेट मैन के द्वारा इसकी सुचना दलसिंहसराय स्टेशन मास्टर को दिया गया.
सुचना पर पहुंची आरपीएफ के पदाधिकारियों ने स्थानीय थाना को सूचित करते हुए समस्तीपुर रेल पुलिस को सारी जानकारी दी.
सुचना पर मुजफ्फरपुर से पहुंची फोरेनसिक टीम ने शव के पास से नमूना इकट्ठा किया.वही समस्तीपुर रेल पुलिस शव को अपने साथ ले गई.इस संबंध में ओपी आरपीएफ प्रभारी रामसूरत कुमार ने बताया कि मालगोदाम 32 नंबर रेलवे फाटक के पास नवजात का शव बरामद हुआ था.जाँच के बाद उसे समस्तीपुर रेल पुलिस ले गई है. पुलिस आगे कि करवाई में जुटी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
