Dalsinghsarai

अंबाला में 1 करोड़ 90 लाख की लूटकांड में दलसिंहसराय से भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता सहित 3 गिरफ्तार,6 लाख नकद,इनोवा क्रिस्टा और लाख के आभूषण जप्त

दलसिंहसराय।हरियाणा के अंबाला कैंट में रूपये डबल करने के नाम पर हुई 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लूट,फ्रॉड के मामले में समस्तीपुर के भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.अंबाला पुलिस की टीम ने बिहार एसटीएफ की सहायता से दलसिंहसराय समेत जिले के अन्य जगहों पर मंगलवार की पूरी रात छापेमारी किया.बुधवार को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल स्थित आवास से पंकज कुमार लाल एंव उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने दबोचा लिया.अंबाला कैंट जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व स्थानीय पुलिस और बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर अजनौल वार्ड संख्या 7 स्थित पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान घर से लगभग 6 लाख रुपए नगद बरामद हुए.साथ ही 20 से 25 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक इनोवा क्रिस्टा कार को भी पुलिस ने जप्त किया.जब्त सामान को हरियाणा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरा करने में जुट गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तीन गिरफ्तार, तीन हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

 

रूपये डबल करने के नाम पर हुई 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लूट,फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान अजनौल निवासी कमलदेव लाल के पुत्र एवं भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल,जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार वार्ड संख्या 20 निवासी शत्रुघ्न प्रसाद के पुत्र कौशल कुमार तथा विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर समरथा निवासी रत्नेश प्रसाद सिंह के पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई हैं.

तीनों को स्थानीय न्यायालय के आदेश पर ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा पुलिस के हवाले किया गया है,जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.वहीं इस मामले में अन्य तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.इनमें पंजाब के हरिंद्र सिंह,दलसिंहसराय के भटगामा स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास के निवासी प्रभात कुमार और अररिया के राहुल कुमार शामिल हैं.

 

पुलिस को आशंका है कि रूपये डबल करने और भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ठगने का यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है,जिसके तार हरियाणा, पंजाब, बिहार और अन्य राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं.अंबाला कैंट जीआरपी एसएचओ ने बताया कि बरामद नकदी, जप्त कार और आभूषणों के स्रोत की जांच की जा रही है.साथ ही बैंक खातों, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.

 

जानकारी के अनुसार,पंजाब निवासी मिस्टर जोशी की ओर से अंबाला कैंट जीआरपी थाने में लिखित आवेदन दिया गया था. दिए आवेदन में आरोप लगाया गया था कि रूपये डबल करने और बैंक ऋण की राशि पर मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख रुपए लिए गए.बाद में रकम को डबल दिखाकर झांसा दिया गया और डबल की गई राशि सहित पूरी रकम की लूट कर ली गई.शिकायत पर हरियाणा के जीआरपी थाना, अंबाला कैंट में प्राथमिकी दर्ज की गई.मामले की जांच के दौरान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल निवासी पंकज कुमार लाल सहित अन्य के नाम सामने आया जिसके बाद रेलवे पुलिस व पुलिस बल के सहयोग से पुलिस तीन दिन पहले दलसिंहसराय पहुंची.जाँच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पंकज लाल के घर पर छापा मारा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!