Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सर्राफा संघ ने अपराधियों की गिरफ्तारी पर एसपी को किया सम्मानित

दलसिंहसराय,शहर के किसी स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की सूचना को लेकर सर्राफा व्यवसायी संघ में हड़कंप मच गया था.इसको लेकर संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण एसपी मुकुल कुमार रंजन से उनके कार्यालय में मिला और संभावित घटना को लेकर जानकारी ली.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रतिनिधिमंडल ने शहर में अपराध की रोकथाम के लिए विशेष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग की.इस पर एसपी ने व्यवसायियों को बड़ी राहत देते हुए बताया कि घटना की प्लानिंग में शामिल अपराधियों को बीती रात ही गिरफ्तार कर लिया गया है,और आगे भी छापेमारी जारी है.एसपी के इस खुलासे के बाद सर्राफा व्यवसायियों ने राहत की सांस ली.मौके पर संघ द्वारा एसपी को चादर व बुके से सम्मानित भी किया गया.इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष इरशाद आलम भी मौजूद थे.

 

 

वहीं संघ की ओर से हरिओम प्रसाद, संजय सोनी, सुनील कुमार बमबम, विनोद कुमार प्रसाद, जयनारायण ठाकुर, मुन्ना प्रसाद, संजय प्रसाद, प्रभात चौधरी, परमजीत प्रसाद, गुड्डू ठाकुर, आलोक सोनी, गोपाल कुमार ठाकुर, जहांगीर अंसारी, सागर सोनी, राहुल सोनी, पुनजीत सोनी, अमरजीत सोनी, शक्ति सर्राफ, अभिषेक चौधरी सहित दर्जनों सर्राफा व्यवसायी मौजूद थे.संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी लूट की घटना टल गई.उन्होंने शहर में लगातार गश्ती बढ़ाने की मांग की ताकि व्यवसायी निर्भय होकर व्यापार कर सकें.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *