Patna

MLC:जनसुराज’ के अनुज के नामांकन में रहे अनंत, खुली बगावत’ पर जदयू चुप

पटना,जदयू विधायक अनंत सिंह गुरुवार को पटना स्नातक सीट से ‘जनसुराज’ उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में शामिल हुए। खुली जीप में अनुज के साथ रोड शो किया, गमछा लहराया, जीत की माला पहनाई और रसगुल्ले बांटे। इस दौरान ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी लगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एक तरफ जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत बड़े नेता एमएलसी चुनाव की सभी 8 सीटें जीतने का दावा करते रहे, उधर अनंत मूंछें ऐंठते हुए पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार को हराने की बात कहते रहे। बोले- “नीरज को तो हर हाल में हरवाएंगे ही। यह चुनाव पार्टी का है ही नहीं, मेरा और नीरज का पर्सनल मामला है। मैं जदयू में हूं और रहूंगा।”

 

‘जनसुराज’ के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अनंत के समर्थन का स्वागत किया। इधर, चौथी बार लड़ रहे नीरज ने जीत का दावा करते हुए तंज कसा- “पितृ पक्ष में आत्मा भटकती है। भटक रही है। मेरी जीत सुनिश्चित है।” विधायक की इस खुली बगावत पर जदयू नेतृत्व खामोश रहा। न कारण बताओ नोटिस, न सख्त बयान। नामांकन में आए लोगों ने अनंत के यहां खाना खाया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *