Samastipur

ताजपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत,मचा हरकंप 

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के कसबे आहार गांव में एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से मजदूर टुनटुन कुमार यादव की मौत हो गई। यह हादसा चक पहाड़ रोड पर चल रहे भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

काम करते समय अचानक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से टुनटुन कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत ताजपुर अस्पताल पहुंचाया।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद टुनटुन कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।