Samastipur

सरायरंजन में प्रधानाध्यापक को विदाई:अखिलेश ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह

Samastipur. सरायरंजन। प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में बुधवार को शिक्षक विदाई और सम्मान समारोह हुआ। इसमें रिटायर हो रहे प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर को विदाई दी गई। शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुख्य अतिथि बीईओ निर्मला कुमारी ने अखिलेश ठाकुर के प्रेरणादायक सेवाकाल की सराहना की। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनंत कुमार राय ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, उनके विचार समाज में हमेशा जीवित रहते हैं।

विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार ने भी अखिलेश ठाकुर के काम की तारीफ की। अखिलेश ठाकुर ने कहा कि छात्रों से मिला प्यार वे जीवनभर याद रखेंगे। इस दौरान कई शिक्षक-छात्र भावुक दिखे।समारोह की अध्यक्षता नवीन कुमार ठाकुर ने की, संचालन अनंत कुमार राय ने किया। अनिल कुमार, रामचंद्र राय और विजय कुमार राय समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।