Dalsinghsarai

आर.बी. कॉलेज में विशेष शिविर का दूसरा दिन, योगाभ्यास से हुई शुरुआत

दलसिंहसराय,रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय,दलसिंहसराय की एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ योगाभ्यास के साथ हुआ.स्वयंसेवकों ने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने का मंत्र सीखा.पहला सत्र में गोद लिए गांव पुल पगड़ा, वार्ड नंबर-13 में पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.स्वयंसेवकों ने पौधे लगाए और ग्रामीणों को जागरूक किया.दूसरा सत्र में युवा एवं नैतिक शिक्षा को लेकर मुख्य वक्ता ई. मनोहर कुमार सिंह ने कहा कि नैतिक शिक्षा का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है.आज मानव नैतिक रूप से पतित होता जा रहा है, जिससे समाज में समस्याएं बढ़ रही हैं.युवा नैतिकता को अपनाकर समाज व राष्ट्र को नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तीसरा सत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरणविद् डॉ. हरीश सामरिया ने कहा – पर्यावरण है, तो हम हैं.स्वार्थ के लिए हम लगातार पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। समय रहते संतुलन के लिए सक्रिय होना होगा.मौके पर प्राध्यापक डॉ. अनूप कुमार, डॉ. सोहित राम, शिक्षकेतर कर्मचारी मुकेश कुमार, विश्वजीत चौधरी, रवीन्द्र कुमार दास, अनिल कुमार सहित स्वयंसेवक उपस्थित थे.कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *