Samastipur

Samastipur:सिंघिया घाट बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:जाम की समस्या से मिलेगी राहत

Samastipur,सिंघिया घाट बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। विभूतिपुर रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनी करीब 15 दुकानें हटाई गईं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आरओ कैलाश प्रसाद मंडल ने बताया कि सिंघिया घाट बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लगता था। दुकानदारों ने सड़क की जमीन पर कब्जा कर दुकानें लगा ली थीं, जिससे सड़क संकरी हो गई थी।

 

यह अभियान सड़क किनारे के कब्जे को खाली कराने के लिए चलाया गया, ताकि आवागमन ठीक हो सके और लोगों को जाम से राहत मिले। अतिक्रमण हटाने के दौरान सीओ चंद्रशेखर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ता था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बाजार में यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। अधिवक्ता रंजीत कुमार ने भी अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *