Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट,निकला गया फ्लैग मार्च

दलसिंहसराय। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.इसी क्रम में शनिवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च थाना चौक से शुरू होकर गुदरी,सरदारगंज और मेन बाजार होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया.फ्लैग मार्च में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,डीसीएलआर पंकज झा, निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन,सीओ मो.जमशेद,थानाध्यक्ष इरशाद आलम सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए.प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरे फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तत्परता दिखाई.

 

 

डीएसपी ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों,बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.वहीं, आम लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *