Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:शहर में ओवर ब्रिज निर्माण के कारण बंद रोड को मरम्मत कर चालू करने का किया मांग

दलसिंहसराय,शहर के 32 नंबर रेलवे गुमटी पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले साल से चल रहा है,जिस कारण महावीर चौक से 32 नंबर गुमटी तक मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है.परन्तु कुछ महीनों से पुल का निर्माण कार्य रुका हुआ है. रोड के बंद होने के कारण शहरवासियों सहित शहर के बाहर से आने जाने वाले लोगो को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए जदयू के राज्य परिषद सदस्य सुनील कुमार बमबम ने एसडीओ को ज्ञापन देते हुए सर्विस रोड की अविलंब मरम्मत कराकर उसे सुचारू रूप से चालू करवाने कि मांग किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया कि वर्तमान में दुर्गा पूजा, दीपावली एंव महापर्व छठ नजदीक है.इस दौरान बाजार में भीड़ काफी बढ़ जाती है.वैकल्पिक मार्ग के रूप में जो रास्ता दिया गया है, वह अत्यंत जर्जर हालत में है और हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है.त्योहारों में यह जाम और भी भयावह हो जाएगा, जिससे आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है और किसी अप्रिय घटना की भी संभावना है.इसलिए जब तक पुल का निर्माण कार्य पुनः शुरू नहीं होता है,तब तक सर्विस रोड की अविलंब मरम्मत कराकर उसे सुचारू रूप से चालू करवाया जाए.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *