Samastipur

समस्तीपुर में विवाहिता का शव मिला, हिरासत में पति:अवैध संबंध में होता था विवाद

समस्तीपुर में बुधवार को एक विवाहिता का अर्धनग्न लाश मिली है। मृतका जगतसिंहपुर गांव के वार्ड नंबर-2 की रहने वाली पूजा कुमारी (30) है।चाचा दीपू राम का आरोप है कि पति रतन राम का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने आरोप लगाया कि रतन राम पूजा के साथ मारपीट करता था। परिजन ने इसी विवाद के चलते पूजा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

दीपू राम ने यह भी आरोप लगाया कि पूजा के शरीर पर किसी नुकीली चीज से नोचने के निशान थे। हत्या कैसे और किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव की है।

 

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी

 

मृतका के चाचा दीपू राम ने बताया कि पूजा की शादी करीब 10 साल पहले रतन राम से हुई थी। उनके दो बेटे हैं आर्यन कुमार (5) और सुमित कुमार (डेढ़ साल)।परिजनों ने बताया कि आसपास के लोगों से पूजा कुमारी की मौत की सूचना मिलने के बाद वे उसके ससुराल पहुंचे। वहां एक कमरे में पलंग पर पूजा का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और तत्काल कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतका के पति रतन राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

लिखित आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ने बताया कि जगतसिंहपुर गांव में एक महिला का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद किया गया है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *