Samastipur

समस्तीपुर:BDO के सरकारी आवास में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अरुण कुमार निराला के सरकारी आवास में मंगलवार को अचानक आग लग जाने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसकी चपेट में आने से कमरे में रखे तमाम फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए. वहीं धुएं के गुबार से पूरा मकान काला पड़ गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में बीडीओ अरुण कुमार निराला बाल-बाल बच गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिस समय आवास में आग लगी, उस वक्त बीडीओ अरुण कुमार निराला अंदर ही मौजूद थे. अचानक कमरे से आग की लपटें और धुएं का तेज गुबार उठने लगा. देखते ही देखते पूरा आवास दमघोंटू धुएं से भर गया. बीडीओ के लिए भीषण धुएं के बीच से सुरक्षित बाहर निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था. उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. शोर मचाने पर आसपास के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

 

कमरे का फर्नीचर जलकर खाक, कालिख से मकान हुआ बदरंग

इस अगलगी में आवास के अंदर रखा सारा फर्नीचर, दस्तावेज व गृहस्थी का सामान पूरी तरह जल गया है. आग की भीषणता और जहरीले धुएं के कारण मकान का हर हिस्सा काला पड़ गया है. बीडीओ ने बताया कि फिलहाल यह आवास रहने लायक नहीं बचा है और इसकी तुरंत मरम्मत कराने की जरूरत है. हालांकि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी.

 

अगलगी के कारणों और कुल नुकसान का किया जा रहा आकलन

घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. आग लगने के वास्तविक कारणों और इस हादसे में हुए कुल वित्तीय नुकसान का आकलन किया जा रहा है. घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. राहत की बात यह रही कि समय रहते बीडीओ सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

 

आवास की मरम्मत के बाद ही रह सकेंगे BDO

घटना के बाद बीडीओ के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. पूरे मकान में कालिख जम जाने और बिजली व फर्नीचर के नष्ट हो जाने से बीडीओ आवास पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. बीडीओ अरुण कुमार निराला ने बताया कि संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देकर जल्द से जल्द आवास की मरम्मत कराई जाएगी, जिसके बाद ही यह दोबारा रहने योग्य हो सकेगा.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *