Samastipur

समस्तीपुर के दुर्गा पूजा पंडाल में चली गोली, फायरिंग में नर्सिंग का छात्र घायल

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मंगलवार रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान हुई फायरिंग में मेला देखने पहुंचे एक छात्र को गोली लग गई. जांघ में गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को समस्तीपुर शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो गुटों के विवाद के दौरान हुई फायरिंग
घायल छात्र की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी संजीत राय उर्फ गुप्ता राय के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि विवेक स्थानीय एक नर्सिंग संस्थान में पढ़ाई करता है. मंगलवार रात वह बेला गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मेला देखने पहुंचा था.

इसी दौरान पंडाल में मौजूद दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसी क्रम में एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई. गोली विवेक की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.

गोली चलने से पूजा पंडाल में मची अफरा-तफरी
गोली चलने की आवाज सुनकर पूजा पंडाल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को इलाज के लिए समस्तीपुर शहर के एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया.घटना की सूचना मिलने पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

विवाद की वजह का पता लगा रही पुलिस
फिलहाल दोनों गुटों के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *