Darbhanga

दरभंगा स्नातक चुनाव में दलसिंहसराय में 54.36 प्रतिशत हहुआ मतदान

दलसिंहसराय,दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर कुल 54.36 प्रतिशत मतदान हुआ.जारी अंतिम मतदान प्रतिवेदन के अनुसार, कुल 4,879 मतदाताओं में 2,652 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 3,502 पुरुष और 1,377 महिला मतदाता पंजीकृत थे.मतदान के दौरान विभिन्न केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर दलसिंहसराय प्रखंड सभागार स्थित मतदान केंद्र संख्या 74(ए )पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

 

जारी अंतिम प्रतिवेदन के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 73 प्रखंड कार्यालय,विद्यापतिनगर (बायां भाग) पर कुल 658 मतदाता थे. इनमें 399 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 60.64 रहा.

मतदान केंद्र संख्या 74 प्रखंड सभागार, दलसिंहसराय में 1,000 मतदाताओं में 581 ने मतदान किया.यहां मतदान प्रतिशत 58.10 दर्ज किया गया.

मतदान केंद्र संख्या 74ए प्रखंड सभागार, पूर्वी भाग का कमरा में कुल 861 मतदाता थे.इनमें 495 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 57.49 रहा.

वहीं, मतदान केंद्र संख्या 75 जननायक कर्पूरी सभागार, उजियारपुर का सभाकक्ष में 1,289 मतदाताओं में 663 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 51.44 रहा.

मतदान केंद्र संख्या 75ए जननायक कर्पूरी सभागार, उजियारपुर (दायां भाग का कमरा) में कुल 1,071 मतदाता थे.इनमें 514 ने मतदान किया.यहां मतदान प्रतिशत 47.99 दर्ज किया गया.

 

मतदान के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक मयंक बरबरे, टीसी-जीसी में मनोज कुमार सिंह, एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, डीसीएलआर पंकज कुमार और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित अन्य वरिय अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया.इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही.अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *