Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:भगवानपुर चक्शेखु में चैतन्य दुर्गा माँ की झांकी बनेगा आकर्षण का केंद्र,चन्द्रयान के तर्ज पर बन रहा पूजा पंडाल, तैयारी तेज

दलसिंहसराय शहर में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सभी पूजा समिति जुट गई है.पूजा समिति भगवानपुर चक्शेखु वार्ड चार में दुर्गा पूजा की तैयारी भी जोर शोर से शुरू है.संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने बताया की इस साल माँ की पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा.हर साल की तरह इस साल भी पूजा पंडाल के आलावा झांकी भी बनाई जाएगी.जो भक्तो के लिए आकर्षिण का केंद्र बनता है.जिसमें चैतन्य माँ दुर्गा का झांकी बनाया जा रहा है, जिसके तहत रोजाना नौ रूप में माँ दिखेगा.इसे लेकर अभी से ही बाहर के कारीगर दिन रात झांकी की तैयारी में जुट गए है. वही पूजा पंडाल को भी अगल रूप दिया जा रहा है.जिसके तहत पंडाल का डिजाइन चन्द्रयान की तरह बनाया जा रहा है.पूजा स्थल और आसपास के इलाकों में रंग -बिरंगी लड़ी, रोशनो, सजावती सामग्री लगाने की तैयारी चल रही है.जो सभी पंडालो से अलग दिखेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मंदिर के आचार्य बलराम झा ने बताया की श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता के दरबार से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता. मंदिर में दुर्गा पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मिथिला रीति-रिवाज और पारंपरिक विधि-विधान से होती है.निशा पूजा के दिन 56 भोग लगाकर भक्तो के बिच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.बताते चले की पूजा समिति द्वारा बर्ष 2002 से माँ दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है.यहाँ माँ काली मंदिर के प्रागण में हर साल पूजा किया जाता है.

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय नारायण ठाकुर,सचिव राज किशोर वर्मा,कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार,उपाध्यक्ष रितिक कुमार राजा,सह कोषाध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर,सह सचिव रोहित कुमार सहित सभी सदस्य पूजा को सफल बनाने में जुट गए है.समिति की और से सुरक्षा के लिए पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जा रहा है.पूजा के दौरान इस पंडाल में भक्तो की भीड़ काफी रहती है.मनोकामना पूरी होने की कामना लेकर आसपास के इलाकों की महिलाए खोइचा भरने पहुँचती है.सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर में महिलाओं की कतार लगी रहती है. ऐसा मान्यता है कि यहाँ जो भी सच्चे मन से मनोकामना मांगते है वह पूरी होती है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *