Begusarai

बेगूसराय आज मनाएगा 54वां स्थापना दिवस:सजेगी सुरों की महफिल,देखें पूरा शेड्यूल

बेगूसराय,औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रगति के प्रतीक बेगूसराय जिले की स्थापना के 54 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज 2 अक्टूबर को जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 54वां जिला स्थापना दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 07:00 बजे पुलिस लाइन से गांधी स्टेडियम तक Walk for Begusarai (प्रभात फेरी) से होगी।

 

 

सुबह 07:30 बजे गांधी स्टेडियम से कचहरी चौक, अंबेडकर चौक और ट्रैफिक चौक होते हुए एक विशाल साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 8:30 बजे स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में भजन-कीर्तन का आयोजन तथा 9 बजे स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

 

9:20 बजे पावर हाउस रोड स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि तथा 10 बजे से सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 11 बजे कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद 2 बजे बीपी हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण तथा 2:10 बजे से बीपी हाई स्कूल के मैदान में स्थापना दिवस विशेष फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला जाएगा।स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण शाम 5:30 बजे से दिनकर कला भवन में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह होगा। इसमें इंडियन आइडल की फाइनलिस्ट तथा सुर संग्राम एवं भारत के अमृत कलश फेम गायिका सौम्या मिश्रा अपनी सुरीली आवाज से समां बांधेंगी। उनके साथ ही जिले के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

 

डीएम रिची पांडे ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि बेगूसराय जिला अपने स्थापना की 54वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस जिले का इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर अत्यंत ही गौरवमयी रही है। यह भूमि वीर एवं विद्वान सपूतों की भूमि रही है। बेगूसराय जिला समेकित विकास के पथ पर अग्रसर होकर सर्वोच्च शिखर पर विराजमान हो, यही हमारी आकांक्षा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *