Samastipur

दिनदहाड़े 5.19 लाख की छिनतई का खुलासा, आरोपी के घर से 4.69 लाख बरामद

समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराधकर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मथुरापुर थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की बड़ी घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना:

दिनांक 05.10.2026 को बैंक से पैसा निकासी कर आ रहे परवेज अहमद रौनकी, पिता स्व. अख्तर हुसैन, साकिन नागरवस्ती, थाना मथुरापुर के साथ मथुरापुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके हाथ से चैन एवं झोला में रखा 5,19,000 रुपया झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग गए थे। इस संबंध में मथुरापुर थाना कांड सं0-85/26, धारा-304(2)/3(5) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

 

कार्रवाई:

पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मथुरापुर थाना के द्वारा कांड का उद्भेदन करते हुए तत्काल इस घटना में संलिप्त अपराधी गदरू यादव पे0 श्याम यादव सा0 नया टोला जुराबगंज वार्ड नं0-01, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के घर के अलमीरा से उक्त कांड में छिनतई की राशि 4,69,000 रूपया बरामद किया गया है। चिन्हित अपराधकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

 

प्रकाश में आये अभियुक्त का नाम/पता:-

गदरू यादव पे0 श्याम यादव सा0 नया टोला जुराबगंज वार्ड नं0-01, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार।

 

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:

1. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मथुरापुर थाना।

2. पु०अ०नि० सह अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी, मथुरापुर थाना।

3. पु०अ०नि० अमित कुमार (DIU)

4. परि०पु०अ०नि० सचिन कुमार (DIU)

5. सिपाही अनिश कुमार (DIU)

6. सिपाही छोटू कुमार (DIU)

7. सिपाही अमित कुमार, मथुरापुर थाना एवं S.T.F. KORHA CELL

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *