Patna

चोरी-छिपे जलाया जा रहा था गर्भवती महिला शव; पुलिस पहुंची तो अधजला शव छोड़ भागे ससुराल वाले

Patna : मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद ससुराल वालों द्वारा आनन-फानन में शव जलाने का मामला सामने आया है. पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग अधजला शव छोड़कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका की पहचान दरियापुर वार्ड नंबर आठ निवासी सत्येंद्र रविदास की पत्नी मुंदरी देवी के रूप में हुई है. मृतका के भाई अजय कुमार ने अपनी बहन की मौत को दहेज हत्या बताते हुए ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.

 

छह माह की गर्भवती थी मुंदरी देवी

मृतका के भाई अजय कुमार का आरोप है कि उनकी बहन छह माह की गर्भवती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद मायके वालों को सूचना दिये बिना साक्ष्य मिटाने की नीयत से घर के पास स्थित दरधा नदी घाट किनारे शव को जलाने का प्रयास किया गया.

 

पुलिस पहुंची तो अधजला शव छोड़ भागे

भाई के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह मंगलवार की शाम करीब सात बजे दरियापुर पहुंचे. उस समय नदी घाट के समीप शव अधजली अवस्था में पड़ा था और ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो चुके थे. इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

वर्ष 2025 में हुई थी शादी

बताया जाता है कि मुंदरी देवी धनरुआ थाना क्षेत्र के ओरियारा गांव निवासी स्व. सिताराम रविदास की पुत्री थी. उसकी शादी वर्ष 2025 में मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दरियापुर वार्ड नंबर आठ निवासी सत्येंद्र रविदास के साथ हुई थी. शादी के करीब एक वर्ष के भीतर महिला की संदिग्ध मौत और शव को चोरी-छिपे जलाने के प्रयास की घटना से मायके वालों में आक्रोश है.

 

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.)

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।