जिसे 15 साल राखी बांधी, उससे रचाई शादी:पिता ने बेटी के पुतले का अंतिम संस्कार किया
पटना डेक्स.प्रयागराज में 20 साल की लड़की ने उस लड़के से शादी रचा ली, जिसे वह 15 साल से राखी बांधती थी। घरवालों को जब यह बात पता चली, तो पिता ने बेटी का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
इतना ही नहीं, बेटी को मृत मानकर उसकी तस्वीर पर नाम से पहले स्वर्गीय लिख दिया। घरवालों ने लड़की से पूरी तरह से रिश्ता तोड़ दिया। दरअसल, इसी बात को लेकर पूरे गांव में बदनामी हो रही थी। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है।
तेलुआवन गांव में गणेश पांडेय पत्नी मंशा पांडेय के साथ रहते हैं। गणेश के 4 बच्चे हैं। नंदनी पांडेय (20) उनकी दूसरे नंबर की बेटी है। गणेश पांडेय के घर पर गांव के ही शाश्वत गुप्ता (22) का आना-जाना था। शाश्वत एलएलबी कर रहा है और उसके पिता छेदीलाल बिजली विभाग में काम करते हैं।
नंदनी पांडेय और शाश्वत गुप्ता दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन मानते थे। नंदनी शाश्वत को राखी भी बांधती थी। यह रिश्ता 15 साल से चल रहा था। लेकिन, इस बीच दोनों के बीच कब प्यार हो गया, यह किसी को पता ही नहीं चला।20 सितंबर को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। नंदनी का कहना है कि वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, इसलिए शादी कर ली। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। हम लोगों को परेशान नहीं किया जाए।
एक वीडियो जारी कर नंदनी ने कहा- मेरे परिवारवालों ने 22 अगस्त को मेरा अंतिम संस्कार कर दिया था। जिस दिन परिवार ने मुझे मृत घोषित किया, उसी दिन मैंने भी घरवालों को अपने जीवन से अलग मान लिया।
मेरे पति का नाम शाश्वत गुप्ता है। मैं अभी उनके साथ ही रह रही हूं। मेरे पिता गणेश पांडेय लगातार मुझे प्रताड़ित करते थे। मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे।काफी समय से मेरी तबीयत खराब रहती थी, लेकिन घरवालों ने मेरा सही से इलाज तक नहीं कराया। अभी मुझे सभी सुविधाएं और इलाज मिल रहा है। मैं अपने पति के परिवार के साथ खुश हूं।
नंदिनी ने घर से 2 लाख रुपए लेकर भागने के आरोप को भी खारिज कर दिया। कहा कि हमारे परिवार के पास इतनी नकदी कभी होती ही नहीं थी।
मां बोली- यह शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी
21 सितंबर को नंदनी के पिता गणेश पांडेय को बेटी की शादी के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने बेटी को मृत मान लिया। अपनी बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। नंदनी की मां मंशा पांडेय ने बताया- शाश्वत लंबे समय से हमारे घर आता-जाता था। नंदनी उसे 15 साल से भाई मानकर राखी बांधती थी। दोनों घर से चले गए और शादी कर ली।यह लड़का मेरी बेटी का बहला-फुसलाकर ले गया है। यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। आजकल यही हो रहा है। यह मेरी बेटी को मार डालेगा। 22 सितंबर को बेटी की पुण्यतिथि भी हम लोगों ने मना दी है। अब लड़की से हम लोगों को कुछ लेना-देना नहीं है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
