Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में वाया नदी में उफान से 11 वार्ड जलमग्न

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर,प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा की सहायक वाया नदी में उफान से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। मऊ धनेशपुर दक्षिण, वाजिदपुर, शेरपुर, बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के 11 वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। खेत-खलिहान डूब गए। अब पानी रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगा है। घरों में पानी घुसा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सैकड़ों लोग घर छोड़कर सुरक्षित ठिकाने तलाशने निकल गए। कई बाढ़ प्रभावित परिवार वाया नदी से सटे चिनगिया बांध पर शरण लिए हुए हैं। दियारा क्षेत्र में अब भी कई लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन नाव चला रहा है। व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। प्रभावित लोगों ने दियारा में फंसे परिवारों को निकालने के लिए छोटी नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के सरपंच चतुर्भुज प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 13 में पानी फैलने के बाद प्रशासन चार नाव चला रहा है। मोहल्लों के अंदर जाने के लिए छोटी नाव नहीं है।

 

लोगों को परेशानी हो रही है। दियारा क्षेत्र में कई परिवार पानी से घिरे हैं। उन्हें निकालने के लिए कम से कम दो-तीन छोटी नाव जरूरी है। बाढ़ से पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। खेत डूबे। चारा डूबा। पशुओं के लिए हरे चारे का संकट हो गया है। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से चारा जुटाकर पशुओं को खिला रहे हैं। प्रशासन ने पशुपालकों के लिए भूसा उपलब्ध कराने का दावा किया है। प्रभावित इलाकों के लोगों ने कहा कि जरूरत के अनुसार चारा मिलना चाहिए। बाढ़ प्रभावित परिवारों ने राहत कार्य तेज करने की मांग की है। लोगों ने सामुदायिक किचन शुरू करने की मांग की है। रात में आवागमन के लिए जगह-जगह रोशनी की व्यवस्था की मांग की है। दियारा में फंसे लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाने की मांग की है। अंचल अधिकारी कुमार हर्ष ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *